कारोबार

Delhivery का आ रहा IPO, 11 मई को होगा लॉन्च; यहां देखें सारी डिटेल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – आपूर्ति श्रृंखला की कंपनी डेल्हीवरी ने अपने 5,235 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 462-487 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने बताया कि आईपीओ 11 मई को खुलेगा और 13 मई को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 मई को खुलेगी आईपीओ का आकार पहले के 7,460 करोड़ रुपये से घटाकर अब 5,235 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

निर्गम में 4,000 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और वर्तमान शेयरधारकों द्वारा 1,235 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी।

ओएफएस के तहत निवेशक कार्लाइल ग्रुप और सॉफ्टबैंक तथा डेल्हीवरी के सह-संस्थापक इस लॉजिस्टिक्स कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे। ई-वाणिज्य क्षेत्र की यह लॉजिस्टिक्स कंपनी देश के 17,045 स्थानों पर सेवाएं प्रदान करती है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button