अपराध, आर्थिक हो अथवा क्रिमिनल, उसे करने के बाद हिन्दुस्तान से ज्यादातर Criminals लंदन की शरण ले रहे हैं। इसे देखते हुए विदेशों में शरण लेने वाले Criminals को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।
Ritika Awasthi
जस्टिस अरुण मिश्र व एमoएमo शांतनागोदार की बेंच ने कहा कि Criminals देश छोड़कर भाग जाता है और सरकार केवल खानापूर्ति में लगी रहती है। सुप्रीम कोर्ट का रुख बेहद तल्ख रहा।
इस तरह के मामलों की सुनवाई में बार-बार वकील बदले जाने पर भी बेंच ने कड़ा रुख दिखाया। अदालत का कहना था कि ऐसा फिर हुआ तो विदेश सचिव को पेशी पर बुलाया जाएगा।