फ्लैश न्यूज

देश के विकास हेतु नवीनतम गतिविधियों पर कार्यशालाएं कराएं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के नैक मूल्यांकन के लिए एस0एस0आर0 रिपोर्ट के प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की। विश्वविद्यालय पहली बार नैक ग्रेडिंग के लिए मूल्यांकन हेतु एस0एस0आर0 दाखिल करने की तैयारी कर रहा है।

राज्यपाल ने प्रस्तुतिकरण में नैक हेतु मूल्यांकन के सभी सातों क्राइटेरिया पर विश्वविद्यालय की नैक कमेटी के सदस्यों से प्रत्येक बिंदु पर तैयारियों की जनाकरी ली। उन्होंने कहा कि सभी क्राइटेरिया में प्रत्येक बिंदु के सुदृढ़ प्रस्तुतिकरण को प्रतिबद्धता से बेहतर बनाएं।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को कुछ सुझाव भी दिए. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अपनी पुस्तकालय में बेहतर पुस्तकों का संग्रह बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने विश्वविद्यालय को अपनी आई0टी0 पॉलिसी में भी आवश्यक संशोधन करने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालय को अपने वृक्षारोपण अभियान में ग्रामीण महिलाओं, विद्यार्थियों और बच्चों को भी जोड़ने को कहा।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को नैक के उच्चतम ग्रेड हेतु तैयारी करने को प्रेरित किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button