खेल-खिलाड़ी

Coco Gauff ने रचा इतिहास, US Open के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

न्यूयॉर्क – अमेरिका की 19 वर्ष की कोको गॉ पहली बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई जिन्होंने लाटविया की येलेना ओस्टापेंको को 6 . 0, 6 . 2 से मात दी। वह 2001 में सेरेना विलियम्स के बाद अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली देश की सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई।

पिछले 17 मैचों में यह उनकी 16वीं जीत थी और अब उनका सामना चेक गणराज्य की दसवीं रैंकिंग वाली कैरोलिना मुकोवा से होगा। फ्रेंच ओपन फाइनल खेलने वाली मुकोवा ने रोमानिया की सोराना क्रिस्टी को 6 . 0, 6 . 3 से हराया।

पिछले साल वह अमेरिकी ओपन के पहले दौर से बाहर हो गई थी। पुरूष वर्ग में 23 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने नौवीं रैंकिंग वाले अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6 . 1, 6 . 4, 6 . 4 से हराया। अब उनका सामना फ्रांसिस टियाफो या गैर वरीय अमेरिकी बेन शेल्टन से होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button