फ्लैश न्यूजभारत

सीएम योगी ने की वंदे मातरम पर चर्चा की शुरुआत, कहा- वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम की चेतना का उद्घोष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को विधानसभा में राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर चर्चा की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदेमातरम स्वतंत्रता संग्राम की चेतना का उद्घोष है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदेमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और क्रांतिकारियों की सच्ची भावना का प्रतीक है।

उन्होने कहा ” आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में देश की राजधानी दिल्ली से शुरू हुई कार्यक्रमों की शृंखला के तहत उत्तर प्रदेश विधानसभा संभवतः पहली ऐसी विधानसभा है, जहां राष्ट्रगीत वंदेमातरम पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। ” इसके लिए उन्होंने पूरे सदन का हृदय से स्वागत और आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777