फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

सीएम योगी ने नर्सिंग अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र कहा- देश की अर्थव्यवस्था का “ग्रोथ इंजन” बन चुका है UP

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कभी “बीमारू” कहे जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का “ग्रोथ इंजन” बन चुका है और शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले राज्य की स्थिति ऐसी थी कि कर्मचारियों को वेतन देने में भी कठिनाई होती थी, लेकिन आज प्रदेश राजस्व अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) की स्थिति में पहुंच गया है। प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यह क्षेत्र क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाता था, जबकि आज यह देश-दुनिया के निवेशकों के लिए प्रमुख केंद्र बन गया है।

जेवर एयरपोर्ट परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे करीब एक लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफवाहों और दुष्प्रचार को लेकर भी लोगों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व झूठी खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि प्रदेश में सभी व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि हर चरण पर सख्त निगरानी रखी जाती है और गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होती है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि लोहिया संस्थान में 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरी हो चुकी हैं और प्रदेश में 31 नए नर्सिंग कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में साइबर थाने और 1681 थानों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पहले नोएडा जाने से बचते थे, वे अब राजनीतिक कारणों से वहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आस्था में विश्वास रखते हैं, लेकिन अंधविश्वास को नहीं मानते।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button