उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की दी बधाई, कहा- प्रकृति प्रेम को समर्पित…, जानिए क्यों मनाते हैं यह पर्व?

लखनऊ। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई दी है। अपने ट्वीट में सीएम योगी ने लिखा कि विद्या, बुद्धि व ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की साधना और प्रकृति-प्रेम को समर्पित पावन ‘बसंत पंचमी’ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! माँ सरस्वती सबके मनोरथ पूर्ण करें, चहुंओर सुख-समृद्धि, शिक्षा व उन्नति का वास हो।

बता दें कि आज पूरे देश में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी का धार्मिक महत्व होने के साथ ही सामाजिक महत्व भी है। बसंत पंचमी जीवन में नई चीजें शुरू करने का एक शुभ दिन है। इस मौसम में पेड़ों पर नव कोपलें आनी शुरू हो जाती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता सरस्वती प्रकट हुई थीं इसलिए इस दिन वसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मां सरस्वती को विद्या एवं बुद्धि की देवी माना जाता है।

ब्रह्मा जी के कमंडल से निकले जल से प्रकट हुईं वागदेवी!

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन ब्रह्मांड का निर्माण किया था। सृष्टि की रचना करके जब उन्होंने संसार में देखा तो उन्हें चारों ओर सूनसान निर्जन ही दिखाई दिया। वातावरण बिल्कुल शांत लगा। तब ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु जी से अनुमति लेकर अपने कमंडल से पृथ्वी पर जल छिड़का। जल छिड़कने के बाद देवी के हाथ में वीणा लिए प्रकट हुईं। मां के प्रकटोत्सव को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

धार्मिकता के साथ इस पर्व के पर्यावरणीय महत्व भी हैं। इस ऋतु के साथ मौसम की चाल बदलने लगती है। शाम भी खुशगवार हो रही होती है। नव पल्लव के साथ मौसम में बदलाव स्पष्ट नजर आने लग जाता है। ठंड में मुरझाए हुए पेड़-पौधे, फूल आंतरिक अग्नि को प्रज्ज्वलित कर नए सृजन की तरफ बढ़ते हैं। खेतों में फसल वातावरण को खुशनुमा बना देती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777