उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

मां पाटेश्वरी के दरबार में CM योगी ने टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी की आरती उतारकर प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे और उन्होंने मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम किया।

गुरुवार सुबह उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और आगामी चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोमाता को गुड़ और चारा खिलाया तथा गोशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से नवरात्रि मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी भी ली।

इस अवसर पर मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी तथा कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्र दास भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार सुबह कई जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इनमें विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र और नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का कुशलक्षेम पूछा और निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button