फ्लैश न्यूजभारत
गुलदाउदी एवं कोलियस प्रदर्शनी का हुआ संपन्न, बोले दिनेश प्रताप- किसानों एवं युवाओं के लिए पुष्पकृषि आजीविका का सशक्त विकल्प
उद्यान एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश एवं देश की समृद्ध पुष्पकृषि विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने में सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पुष्प प्रदर्शनियां न केवल सार्वजनिक स्थलों को सौंदर्य प्रदान करती हैं, बल्कि किसानों, उद्यमियों एवं युवाओं के लिए पुष्पकृषि को आजीविका के एक सशक्त विकल्प के रूप में विकसित करने के नए अवसर भी खोलती हैं। उद्यान मंत्री, सीएसआईआर–एनबीआरआई, लखनऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक गुलदाउदी एवं कोलियस पुष्प प्रदर्शनी के रविवार को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।



