खेल-खिलाड़ी

क्रिस सिल्वरवुड ने श्रीलंका के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया, बताई वजह

कोलंबो। श्रीलंका के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने गुरुवार को टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पद से इस्तीफा दे दिया । पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भी सलाहकार कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।

सिल्वरवुड ने एक बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय कोच होने का मतलब लंबे समय तक अपनों से दूर रहना है। अपने परिवार से सलाह लेने के बाद मैं भारी मन से घर लौटने और परिवार के साथ समय बिताने का फैसला ले रहा हूं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777