
उत्तर प्रदेश
चीन में World Skills Competition-2026 में दिखाएगा अपना जलवा
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
इंडिया स्किल्स कंपटीशन-2026 में उप्र. कौशल विकास मिशन ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देशभर में 63 कौशल श्रेणियों में आयोजित पंजीकरण प्रक्रिया 15 अक्टूबर को आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता अगले वर्ष चीन में आयोजित होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता-2026 के राष्ट्रीय चरण का हिस्सा है।
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की बढ़ती कौशल क्षमता का परिचायक है। कौशलयुक्त बनकर हर युवा आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं और दिसंबर 2025 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी, जिनसे उत्कृष्ट प्रतिभाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाएगा।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



