फ्लैश न्यूज

मुख्य सचिव ने अयोध्या के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में अयोध्या में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सुगम यातायात व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या में आगामी कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण आयोजन होने वाले हैं। दिनांक 15 से 24 अक्टूबर के मध्य दुर्गापूजा, 24 अक्टूबर को दशहरा, 14 से 25 अक्टूबर तक रामलीला, 11 नवंबर को दीपोत्सव, 20 व 21 नवम्बर को 14 कोसी परिक्रमा, 22 व 23 नवंबर को 5 कोसी परिक्रमा तथा 27 नवंबर को पूर्णिमा स्नान कार्यक्रमों का आयोजन होगा,

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयेगें। इन सभी आयोजनों एवं प्रतिदिन अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुगणों के सुगम यातायात व्यवस्था अयोध्या पुलिस, जिला प्रशासन, अयोध्या विकास प्राधिकरण, नगर निगम व अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित कराई जाए।

उन्होंने लखनऊ नगर निगम की पार्किंग की तर्ज पर अयोध्या में भी बस, कार और बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष एप बनाने का सुझाव दिया, जिससे लोगों को ऐप के माध्यम से पार्किंग में खाली जगह व स्थान की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद को आवंटित बड़ी ई-बसों के स्थान पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए अयोध्या धाम क्षेत्र में मिनी ई-बसों का संचालन कराया जाए। साकेत फ्लाई ओवर के निकट ई-बसों के संचालन एवं श्रद्धालुगणों के बैठने हेतु बस टर्मिनल विकसित किया जाए और श्रद्धालुओं को लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में बताया गया कि सुगम यातायात प्रबंधन के लिए अयोध्या धाम में स्थापित मल्टीलेवल पार्किंग के अतिरिक्त कुल 29 पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि इन स्थलों पर अयोध्या पुलिस द्वारा पार्किंग के लिए उपयोग में लाए जाने संबंधी बोर्ड लगाए जाएं।

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार, अपर मुख्य सचिव आवास श्री नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव पर्यटन श्री मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव परिवहन श्री वेंकटेश्वर लू तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या के मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button