फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

मुख्य सचिव ने ललित कला अकादमी में वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने ललित कला अकादमी में वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कर चित्रों का अवलोकन किया। इसी बीच उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की प्रकृति को दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी में जीवजन्तु की हर तरह प्रकार की फोटो एग्जीविशन में उपलब्ध है। यह कैमरे की कला होती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति अन्य प्रदेशों से बड़ी है। मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विदेशों में उत्तर प्रदेश के प्रति सकारात्मक माहौल बना है। उत्तर प्रदेश विविधताओं एवं संभावनाओं का प्रदेश है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रकृति प्रेमी बनना चाहिए, प्रकृति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आज के समय में जलवायु परिवर्तन की जो विभीषिका हम लोग देख रहे हैं, उससे बचने के लिए हम सभी को प्रकृति से जुड़ना होगा। मानव जीवन जिन तत्वों से बना है उनकी रक्षा और उनमें परस्पर संतुलन बनाए रखना जरूरी है। वेदों में भी सभी तत्वों के संतुलन पर बल दिया गया है। किसी भी तत्व का विकराल रूप लेना मानव जीवन के लिए हानिकारक है। पर्यावरण-संरक्षण इस संतुलन को बनाए रखने का एक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि सात दिवसीय प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों के लिए एक क्विज कंपटीशन कराया जाए। बच्चों को तस्वीरों से बहुत कुछ सीखने और समझने को मिलेगा।
इस अवसर पर एमडी यूपी को-आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड श्री संजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button