फ्लैश न्यूज

मुख्य सचिव ने जी-20 वाक फॉर वाटर ‘जल के लिए चल’ अभियान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहा पर जल संरक्षण के संकल्प के साथ जी-20 वाक फॉर वाटर ‘जल के लिए चल अभियान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में हज़ारों उत्साहित लोगों ने प्रतिभाग किया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने  ‘जल है, तो कल है’ का संदेश देते हुए जल की एक-एक बूँद बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी का दो तिहाई भाग जल से घिरा है। फिर भी शुद्ध पानी की मात्रा सीमित है। ऐसे में जल संरक्षण के उपायों पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जल का सर्वाधिक उपयोग मनुष्य द्वारा किया जाता है, इसलिए पानी को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। भूजल संरक्षण के लिए जरूरी है हम पानी की बूंद-बूंद का महत्व समझें। व्यर्थ पानी न बहाएं और जरूरत के हिसाब से प्रयोग करें। भूजल को रिचार्ज करने के लिए सबसे अच्छा समय बरसात का है। इस समय बारिश की एक-एक बूंद को संरक्षित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आम जनमानस को जल संरक्षण में के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी से अपील की कि दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल को बचाने के लिए मा० प्रधानमंत्री जी के अभियान को अपनाते हुए प्रदेशभर में पर ड्रॉप मोर क्रॉप का अभियान चलाया जा रहा है। भूजल संरक्षण के लिए हर स्कूल, कार्यालय की छत पर रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनपद अयोध्या के सभी वार्डों में अमृत 2.0 परियोजना के अंर्तगत ड्रिंक फ्रॉम टैप 24×7 शुरु किया गया है। वहां पर स्कूल, दुकान, घर या कहीं पर भी टैप को खोलेंगे तो शुद्ध पानी मिलेगा। उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के माध्यम से डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है। हर घर में नल है, हर नल में जल है। शहरी क्षेत्रों में अमृत 2.0 के तहत हर घर में जल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान आकाशवाणी, लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुश्री मीनू खरे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पानी के बारे में जागरूकता फैलाना, जल संरक्षण के महत्व पर जोर देना और युवाओं को जागरुक करना है। उन्होनें बताया कि आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा 100 दिनों की जल संरक्षण कार्यक्रम श्रृंखला की आज से शुरूआत हुई है, जिसमें जल संरक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रम लगातार प्रसारित किये जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि ‘जी-20 में भारत की अध्यक्षता का उत्सव’ श्रृंखला में आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा जी-20 वाक फॉर वाटर ‘जल के लिए चल’ अभियान का सफल आयोजन किया गया। गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहा से शुरू होकर यह वॉक समतामूलक चौराहे से आइनॉक्स होते हुए गाँधी सेतु होकर 1090 चौराहे पर समाप्त हुई।

इस अभियान में हर आयु के लोगों के साथ-साथ जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, जल योद्धा, जल दूत, गण्यमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी तथा स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पद्मश्री रामसरन वर्मा, पद्मश्री सुधा सिंह, पेड़ वाले बाबा आचार्य श्री चंद्र भूषण तिवारी, पर्यावरण योद्धा श्री कृष्णानन्द राय, गोमती अभियान से जुड़े श्री सुशील सीतापुरी, जल दूत श्री नन्द किशोर वर्मा, डॉ सुधा बाजपेई, श्री अनन्त मिश्र, श्री योगेश आदित्य, श्री नायाब खान आदि को सम्मानित किया गया।

‘जल के लिए चल’ अभियान में वरिष्ठ नागरिक समूह में श्री नरेंद्र कुमार प्रथम एवं श्री देवेंद्र शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। महिलाओं में सुश्री वंशिका सिंह प्रथम, सुश्री मुस्कान द्वितीय एवं सुश्री गुड़िया तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों में श्री सत्या को प्रथम, श्री सुभाष सिंह को द्वितीय, श्री अंकित पाण्डेय को तृतीय और श्री विकास गौतम व श्री नीलमणि पाण्डेय को सांत्वना पुरूस्कार मिले।

इस मौके पर श्री कुलदीप सिंह चौहान और साथियों की बैंड प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अपराजिता ग्रुप द्वारा ज़ुम्बा एरोबिक्स के प्रदर्शन ने लोगों में और भी उत्साह भर दिया। कार्यक्रम का संचालन आरजे सुश्री ज्योति मिश्रा द्वारा किया गया।
इस आयोजन में आकाशवाणी महानिदेशालय, नई दिल्ली से आए श्री अजीत कुमार चुतर्वेदी, सुश्री रश्मि चौधरी, श्री संजय कुमार पाण्डेय, डॉ0 नगेन्द्र सिंह रघुवंशी, ममता उपाध्याय और डॉ० सुशील कुमार राय की सक्रिय भागीदारी रही।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button