उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार शुचिता व पारदर्शिता के साथ हर नौजवान को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

इसी का परिणाम है कि विगत 07 वर्षां में 06 लाख से अधिक युवाओं को प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में नौकरी प्रदान की गयी है। आज यहां मिशन रोजगार के अन्तर्गत प्रदेश की लगभग 1800 युवा प्रतिभाओं को अलग-अलग विभागों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं विद्युत सेवा आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित कुल 1795 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मिशन रोजगार पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन डबल इंजन सरकार का मिशन है। प्रदेश में सरकारी विभागों में पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ नियुक्ति प्रक्रिया सम्पन्न की जा रही है। सभी आयोगों और बोर्डां के माध्यम से नियुक्ति की यह प्रक्रिया निरन्तर जारी है।

प्रदेश में नौकरी और रोजगार की नई सम्भावनाओं के लिए डबल इंजन सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गये प्रयासों के सार्थक परिणाम भी हमें देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति है। जिस प्रदेश में कोई निवेश नहीं करना चाहता था, उसी प्रदेश में देश और दुनिया के लोग निवेश के लिए आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777