उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने ‘नो योर आर्मी फेस्टिवल-2024’ का उद्घाटन किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारतीय सेना 140 करोड़ भारतवासियों के गौरव की प्रतीक है। देशवासी इसकी ताकत को जानते हैं और उस पर अटूट विश्वास करते हैं।

सशक्त सेना ही एक सुरक्षित और सम्प्रभु राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकती है। इसलिए भारतीय सेना को आवश्यकता के अनुरूप निरन्तर तैयार करने की नये भारत की रणनीति सर्वथा उपयुक्त है।

मुख्यमंत्री आज यहां भारतीय सेना के मध्य कमान द्वारा आयोजित ‘नो योर आर्मी फेस्टिवल-2024’ के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित सैन्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सिख रेजीमेन्ट के जवानों की युद्ध कला ‘गतका’ के प्रदर्शन को भी देखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, वीरों की भूमि है। देश की सुरक्षा के लिए हर लड़ाई में हमारे जवानों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अनेक वीरों ने अपने शौर्य और पराक्रम से देश की सुरक्षा करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

जब सेना और आम जनमानस एक दूसरे के साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो परिणाम कई गुना अधिक लाने में सफलता प्राप्त होती है।

पूरे देशवासियों की भावनाएं अपनी सेना व सैन्य बलों के साथ सदैव जुड़ती हुई दिखाई देती हैं।

उन्होंने ‘नो योर आर्मी फेस्टिवल’ के इस वर्ष के आयोजन के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित मध्य कमान को चयनित किये जाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button