उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने यू0पी0-112 द्वितीय चरण के अन्तर्गत उच्चीकृत पी0आर0वी0 का फ्लैग ऑफ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा आज की आवश्यकता है। उच्चीकृत पी0आर0वी0 का फ्लैग ऑफ व वातानुकूलित हेलमेट वितरण का आज का कार्यक्रम स्मार्ट पुलिसिंग की 07 वर्षां की चल रही प्रक्रिया को एक नई ऊंचाई प्रदान करने का अभियान है।

तकनीक का उपयोग करते हुए यू0पी0-112 को और प्रभावी बनाने और इसके रिस्पॉन्स टाइम को कम करने के लिए तथा पी0आर0वी0 112 की संख्या को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं।

राज्य सरकार ने फ्लीट के दायरे को बढ़ाने के लिए 03 वर्ष का एक बड़ा कार्यक्रम तय किया है। 6,278 फोर व्हीलर और टू व्हीलर पी0आर0वी0 वाहन उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इसमें इस वर्ष 1,778 फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहन फ्लीट का हिस्सा बनने हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर यू0पी0-112 द्वितीय चरण के अन्तर्गत उच्चीकृत पी0आर0वी0 का फ्लैग ऑफ व वातानुकूलित हेलमेट वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने उच्चीकृत पी0आर0वी0-112 का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के कार्मिकों को वातानुकूलित हेलमेट भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्मार्ट पुलिसिंग के बारे में जो सूत्र दिए हैं, उत्तर प्रदेश पुलिस उनका अनुसरण करते हुए कार्य करे। हमें किसके लिए स्ट्रिक्ट होना है, और किसके लिए सेंसिटिव होना है यह तय करना महत्वपूर्ण है। हमें मॉडर्न होना है लेकिन मॉडर्न होने के साथ हम यह न मान लें कि हमारी जिम्मेदारी समाप्त हो गई है।

 

हमें उतना ही गतिशील भी होना पड़ेगा। हमें अलर्ट होना है व अकाउण्टेबल, रिलायबल होने के साथ-साथ रिस्पॉन्सिबल और टेक्नोसेवी भी बनना है। हमें अपने पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत करने की दिशा में प्रयास करने होंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/

slot 10 ribu

slot gacor

https://ceriabetgacor.com/