उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री जी ने उ0प्र0 को अप्रतिम ऊंचाई देने का कार्य किया : रक्षा मंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुरुग्राम, हरियाणा में द्वारका एक्सप्रेस-वे के हरियाणा राज्य से गुजरने वाले भाग सहित विभिन्न राज्यों के लिए 01 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 114 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके तहत लखनऊ रिंग रोड परियोजना का लोकार्पण तथा कानपुर रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास भी सम्पन्न हुआ।

रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान से इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए। तत्पश्चात केन्द्रीय रक्षा मंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद लखनऊ के विकास से सम्बन्धित राज्य सरकार की लगभग 3,666 करोड़ रुपये लागत की 206 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

इसके अन्तर्गत अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज व डी0आर0डी0ओ0 के रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने आज आधुनिक कनेक्टिविटी की तरफ एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। द्वारका एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-हरियाणा की बीच यातायात का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा। केन्द्र सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है, उसमें शिलान्यास व लोकार्पण के लिए समय कम पड़ रहा है।

वर्ष 2024 का अभी 03 माह भी पूरा नहीं हुआ है, मात्र मेरे द्वारा अब तक 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जा चुका है। हमारी सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है, उसे समय पर पूरा करने के लिए उतनी मेहनत भी करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समस्या और सम्भावना में केवल सोच का फर्क होता है। समस्याओं को सम्भावनाओं में बदल लेना मोदी की गारण्टी है। द्वारका एक्सप्रेस-वे इसका बेहतरीन उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777