उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भारत टेक्स-2024 में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टेक्स-2024 में उत्तर प्रदेश को पार्टनर स्टेट बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यह चार दिवसीय आयोजन भारत मण्डपम तथा यशोभूमि में एक साथ किया गया है। प्रधानमंत्री जी की यह पहल अभिनन्दनीय है। इस आयोजन से देश व प्रदेश के कपड़ा उद्योग तथा हस्तशिल्प से जुड़े उद्यमियों को एक व्यापक बाजार मिलेगा।

मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली के भारत मण्डपम (प्रगति मैदान) में आयोजित भारत टेक्स-2024 में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भारत टेक्स-2024 में देश के अलग-अलग हिस्सों और उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने भारत टेक्स-2024 के यू0पी0 पवेलियन में आए सभी बायर्स और विजिटर्स का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अन्तरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन टेक्सटाइल क्षेत्र की वर्तमान व भविष्य की सम्भावनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। देश में कृषि क्षेत्र के बाद टेक्सटाइल क्षेत्र में ही रोजगार, विकास व तकनीक की सर्वाधिक सम्भावना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप अपने लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यशोभूमि में प्रदेश के एक्जिबिटर्स द्वारा कुल 20 स्टाॅल लगाए गए हैं। भारत मण्डपम (प्रगति मैदान) में प्रदेश की 46 वस्त्र इकाइयों द्वारा स्टाॅलों पर अपने उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश द्वारा इस आयोजन में सिल्क, कारपेट, हैण्डीक्राफ्ट के साथ प्रदेश की परम्परागत उत्पाद जैसे ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ के बेहतरीन उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि यहां पर आये विदेशी और घरेलू बाॅयर्स ने इस प्रदर्शनी को पसन्द किया है

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777