फ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत माता के महान सपूत, महान किसान नेता तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की आज 121वीं पावन जयन्ती है। चौधरी साहब ने देश के अन्नदाता किसानों के लिए बहुत सारी महत्वपूर्ण बातें कहीं थी। विधि में विशेषज्ञता के बावजूद किसान और कृषि पृष्ठभूमि होने के कारण कृषि से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर उनकी स्पष्ट राय थी।

उनका कहना था कि जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारतवर्ष की समृद्धि का मार्ग, देश के खेत और खलिहानों से होकर जाता है।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयन्ती पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कृषि उत्पादकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कृषि उत्पादक संगठनों और पराली प्रबन्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के तकनीकी उन्नयन के लिए ‘किसान मित्र’ ए0आई0 चैटबॉट का शुभारम्भ किया।

उन्होंने किसानों की यशगाथा को प्रस्तुत करने वाली पुस्तिका ‘विकास यात्रा’ का विमोचन तथा इस पुस्तिका के ई-बुक प्रारूप का शुभारम्भ भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों के कल्याण हेतु अनेक कार्य किये, इनमें बिचौलियों द्वारा किसानों का शोषण बन्द कराने के लिए मण्डी बिल पारित कराना, प्रदेश में होल्डिंग अधिनियम का समेकन, लघु एवं सीमांत श्रेणी के किसानों के साढे़ तीन एकड़ तक के

भूखण्डों को भू-राजस्व के भुगतान से छूट दिलाना, उर्वरकों को बिक्री कर से मुक्त करना, काम के बदले अनाज कार्यक्रम की शुरुआत तथा राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना जैसे अनेक कार्य सम्मिलित हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button