
फ्लैश न्यूजभारत
केंद्र प्रायोजित योजनाओं में बदली व्यवस्था, अब ANA प्रणाली लागू
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रदेश सरकार ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है कि सिंगल नोडल अकाउंट (एसएनए) में पूर्व से जमा पड़ी राज्यांश धनराशि को राजकोष में वापस जमा कराया जाए।
वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि अवशिष्ट राज्यांश की धनराशि सही लेखा शीर्ष में, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राजकोष में अनिवार्य रूप से जमा हो। अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा एसएनए प्रणाली के स्थान पर एसएनए रिप्लेसमेंट सिस्टम लागू किए जाने के बाद यह कार्रवाई अनिवार्य हो गई है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



