कारोबार

CEO Tim Cook ने ग्राहकों के लिए खोला स्टोर का दरवाजा

दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता आईटी कंपनी एप्पल का भारत में पहला रिटेल स्टोर आज से खुल गया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए स्टोर के दरवाजे खोले। हम आपको बता दें कि अमेरिकी कंपनी ने करीब एक पखवाड़े पहले बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में अपना स्टोर खोलने की घोषणा की थी।

जिसके बाद से एप्पल के चाहने वालों में जोरदार उत्साह था। करीब 100 से अधिक कर्मचारियों और अन्य लोगों के जोशीले नारों के बीच कुक स्टोर के अंदर से दरवाजे खोलकर बाहर निकले और मेहमानों का स्वागत किया। एप्पल स्टोर से सामान खरीदने के लिए लोग इतने उत्सुक थे। कि मंगलवार तड़के से ही लाइन में लग गये थे।

जब स्टोर के दरवाजे खुले तो टिम कुक को देखकर सभी के चेहरे खिल गये। इस दौरान अधिकांश उपभोक्ता टिम कुक के साथ सेल्फी लेते नजर आये। इससे पहले एप्पल प्रोडक्ट्स के लवर्स ने कहा था। कि हमें यह जानकर खुशी हो रही है कि अब हमें एप्पल के सारे उत्पाद एक जगह पर मिल सकेंगे। हम आपको बता दें कि मुंबई के बाद अब कंपनी गुरुवार को नयी दिल्ली के साकेत में अपने दूसरे रिटेल स्टोर का शुभारंभ भी करेगी।

टिम कुक की भारत यात्रा
हम आपको यह भी बता दें कि टिम कुक सोमवार को मुंबई पहुंचे थे। अपनी यात्रा के पहले दिन कुक जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटिला गए। उसके बाद उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन सहित दूसरे शीर्ष उद्योगपतियों से भी मुलाकात की। उन्होंने अंबानी परिवार के पसंदीदा भोजनालय में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ वड़ापाव भी खाया।

माधुरी दीक्षित ने ट्वीटर पर लिखा, ‘मुंबई में वड़ापाव से बेहतर स्वागत नहीं हो सकता।’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए टिम कुक ने लिखा, ‘धन्यवाद माधुरी दीक्षित, मुझे पहली बार वड़ापाव खिलाने के लिए। ये स्वादिष्ट था। इस बीच, बताया जा रहा है कि टिम कुक नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी भेंट कर सकते हैं।

एप्पल की योजना क्या है?
जहां तक एप्पल स्टोर के भारत में खुलने की बात है तो आपको बता दें कि यह कंपनी की विस्तार योजना का प्रमुख हिस्सा है। कंपनी ने एक बयान में कहा था कि, ‘एप्पल भारत में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है और इस सप्ताह कंपनी देश में अपने पहले एप्पल स्टोर के उद्घाटन के साथ एक बड़े विस्तार की ओर बढ़ने जा रही है। एप्पल ने कहा कि दिल्ली और मुंबई के स्टोर को स्थानीय जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है।

इस बीच, कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (खुदरा कारोबार) डिएड्रे ओ’ब्रायन ने संवाददाताओं से कहा कि स्टोर में मौजूद 100 लोगों की मजबूत टीम 18 भारतीय भाषाओं में बात करने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी देश में 2,500 लोगों को रोजगार देती है। और उसने अपने ऐप इकोसिस्टम के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख नौकरियां सृजित करने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि स्टोर में महिला कर्मचारियों की संख्या करीब आधी है। हम आपको यह भी बता दें कि भारत से वित्त वर्ष 2022-23 में एप्पल का निर्यात पांच अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान है। यह आंकड़ा भारत में बने फोन के कुल निर्यात का आधा है।

भारत से होने वाला मोबाइल फोन निर्यात कितना है
जहां तक भारत से मोबाइल फोन निर्यात की बात है तो हाल ही में दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि भारत से मोबाइल फोन का निर्यात 11.12 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है। इस परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश मोबाइल उपकरण के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनने की ओर अग्रसर है।

हम आपको यह भी बता दें कि उद्योग संगठन इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईओ) के आंकड़ों और सूत्रों के आकलन के अनुसार, कुल निर्यात में आधी हिस्सेदारी आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo