उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

सभी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील हो और परिसर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहे

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ: मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने समस्त मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिये आरक्षी भर्ती की गत 3 दिनों में 6 पालियों में आयोजित लिखित परीक्षा अच्छी तरह से प्रबंधित और घटनामुक्त रही है।

इसी तरह आगामी 30 व 31 अगस्त, 2024 को आयोजित  होने वाली परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष, पारदर्शी व घटनामुक्त संपन्न कराया जाये। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाये। परीक्षा के दौरान व पहले पूरी सतर्कता बरती जाये और अधिकारियों की मोबिलिटी बनायी रखी जाये।

उन्होंने ट्रेजरी की सुरक्षा पर विशेष बल देते हुये कहा कि ट्रैजरी कक्ष के अंदर और बाहर सभी कैमरे 24X7 क्रियाशील और विधिवत प्रकाश की व्यवस्था अनिवार्य रूप रहे। सभी ट्रेजरी कक्ष की 24X7 सीसीटीवी निगरानी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा की जा रही है।

कैमरे किसी भी समय बंद न हो इसके लिये जनरेटर अथवा इनवर्टर की व्यवस्था रहे। प्रश्नपत्रों की निकासी के समय जिलाधिकारी उपस्थित रहें, ताकि वही सेट निकले जो भर्ती बोर्ड द्वारा बताया गया है।

मुख्य सचिव ने कहा चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों का फुटफॉल के आधार पर सिक्योरिटी ऑडिट कराया जाये और यह सुनिश्चित कराया जाये कि सभी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील हो और परिसर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहे। बड़ें संस्थानों में किसी भी कोने में अंधेरा न हो।

उन्होंने कहा कि पुलिस और चिकित्सा संस्थान के मध्य बेहतर समन्वय होना चाहिये। किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्ट्रेचर व व्हीलचेयर्स की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिये।

पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि शासन द्वारा भर्ती परीक्षा को फुल प्रूफ एवं लीक प्रूफ कराने का निर्णय लिया गया है, इसमें सभी को सहभागिता करनी है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button