खेल-खिलाड़ी

CAL ने जारी की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख, पहली बार डे-नाइट ट्रायल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की देखरेख में होने वाली लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पहले संस्करण की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

लीग से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा के लिए सोमवार को सीएएल की तकनीकी समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश टीम के पूर्व कप्तान ज्ञानेंद्र पांडेय ने की। पांडेय एलपीएल के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

बैठक में सीएएल सचिव केएम खान, पूर्व रणजी खिलाड़ी आरिश आलम, अभिनव दीक्षित और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सीजन-1 के ट्रायल 26 दिसंबर से शुरू होंगे, जिसमें पहली बार डे-नाइट ट्रायल और सफेद गेंद का इस्तेमाल होगा। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख 20 दिसंबर है।

उम्र सीमा 14–30 वर्ष रखी गई है, जबकि 30 वर्ष से अधिक वे खिलाड़ी पात्र हैं जिन्होंने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया हो। एलपीएल में छह टीमें भाग लेंगी: लखनऊ चैलेंजर्स, पैंथर्स, एसेस, लायंस, नवाब्स और स्ट्राइकर्स।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button