उत्तर प्रदेश

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बस बनी आग का गोला, चलती बस से कूदे यात्री, कई घायल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कानपुर : अरौल थाना क्षेत्र से गुजरे लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक बस में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई. जैसे तैसे बस से कूदकर सवारियों ने अपनी जान बचाई.

सूचना पर पहुंची हाईवे एम्बुलेंस व अरौल थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया. पुलिस ने 12 के करीब घायल व आग में झुलसे यात्रियों को कन्नौज जिला अस्पताल भिजवाया.

शुक्रवार देर रात लखनऊ से सवारी भरकर आगरा जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई. बस में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

जैसे ही बस कन्नौज बार्डर के करीब पहुंचने वाली थी, तभी हादसे का शिकार हो गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चीख पुकार मच गई. चालक जब तक बस को रोकता तब तक अपने आप को आग से बचाने के लिए यात्री कूदने लगे.

बस चालक सहित एक दर्जन के करीब लोग आग में झुलस गए व तीन लोग बस से कूदने में चोटिल हुए हैं.

अरौल थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया कि आग से झुलसे सभी यात्रियों को जिला अस्पताल कन्नौज ले जाया गया है. कोई हताहत नहीं हुआ है. आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था.

बस में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट का सामने आया है. सभी घायलों के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है व जांच की जा रही है.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button