फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

Budget Session 2024 Live: आज संसद में पेश होगा देश का अंतरिम बजट, जानें क्या होगा खास?

नई दिल्ली। नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2024 यानि बुधवार से शुरू हो गया है। आज गुरुवार 1 फरवरी  को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश करने जा रही हैं। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के कारण ये अंतरिम बजट होने वाला है। चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश होगा। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा।

9:52 AM- संसद में कैबिनेट की बैठक शुरू 
प्रधानमंत्री मोदी संसद पहुंच गए हैं। वहां कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसमें अंतरिम बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा, कैबिनेट की बैठक में 7-8 एजेंडे और भी रखे जाएंगे। थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी संसद पहुंचेंगी। वे अभी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी लेने राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं।

9:40 AM- बजट पर हर किसी की निगाहें
अंतरिम बजट को लेकर सबकी निगाहें वित्त मंत्री पर हैं। कई उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इनमें से एक हाईएस्ट टैक्स रेट के लिए आय सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करना और टैक्स रेट को 30% से घटाकर 25% करना है। इन बदलावों से मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर्स को लाभ हो सकता है। जीएसटी नेट में विस्तार हो सकता है, जिसमें वर्तमान में छूट वाली वस्तुओं को शामिल किया जा सकता है या अनुपालन को आसान बनाने के लिए जीएसटी स्लैब का सरलीकरण किया जा सकता है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि खर्च में बढ़ोतरी की भी उम्मीद ना करें। आज का बजट नए प्रशासन के कार्यभार संभालने तक अंतरिम बजट है और वित्त मंत्री पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि इसमें कोई बड़ी घोषणा नहीं होगी।

9:37 AM- इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट?
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए बजट के जरिए बूस्ट दिया जा सकता है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तीसरे फेस को लेकर प्रोग्राम आ सकता है। बजट में फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME) योजना के आगामी चरण के लिए अनुमानित 10,000-12,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जा सकते हैं।

9:22 AM- संसद में बजट भाषण सुबह 11 बजे होगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार अंतरिम बजट को लेकर खास तैयारी की है। वे इस बार ब्लू साड़ी पहनकर घर से निकलीं। चुनाव चौखट पर हैं। ऐसे में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट से लोगों को खास उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री निर्मला रिकॉर्ड लगातार छठी बार पेश करेंगी। विपक्ष की तरफ से महंगाई-बेरोजगारी पर हल्लाबोल की तैयारी की जा रही है।

तय परंपरा के मुताबिक, फोटो सेशन के बाद वित्त मंत्री बजट के लिए मंजूरी लेने राष्ट्रपति भवन पहुंच रही हैं। उसके बाद वो संसद पहुंचेंगी और कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी मिलेगी।

9:15 AM- वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्रालय से निकलने के बाद निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूरी बजट टीम के साथ औपचारिक फोटो सेशन किया और इसके बाद बजट वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं। राष्ट्रपति से बजट की मंजूरी लेने के बाद वह संसद में पहुंचेंगी और फिर बजट पेश करेंगी।

8:56 AM- वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। यहां वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पहले ही पहुंच गए हैं। वित्त मंत्री सबसे पहले बजट बनाने वाली टीम से मिलेंगी और उनके साथ फोटो सेशन होगा। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। उसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन जाने के लिए निकलेंगी। राष्ट्रपति से बजट 2024-2025 की मंजूरी ली जाएगी।

किसानों को लेकर बड़ा ऐलान होने की उम्मीद
हाल ही में बीजेपी ने तीन राज्यों में जबरदस्त जीत हासिल की है। ऐसे में केंद्र सरकार से लोकलुभावन योजनाओं के ऐलान की भी उम्मीदें की जा रही हैं। निर्मला सीतारमण जो बजट पेश करेंगी, वो तकनीकी रूप से लेखानुदान है और इसे लोकप्रिय रूप से अंतरिम बजट कहा जा रहा है। इस अंतरिम बजट में किसानों को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।

बजट में वित्तीय संस्थानों से 70,000 करोड़ रुपये के लाभांश का लक्ष्य
सरकार अगले वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और वित्तीय संस्थानों से लाभांश के तौर पर लगभग 70,000 करोड़ रुपये प्राप्त करने की उम्मीद कर रही है। चालू वित्त वर्ष में आरबीआई से मिले अच्छे लाभांश के बाद यह उम्मीद की जा रही है।

बजट को लेकर किसानों की उम्मीदें क्या हैं?
पश्चिमी यूपी के किसान गन्ने के कम समर्थन मूल्य से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि गन्ने का समर्थन मूल्य ₹425 से लेकर 450 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। खाद की कीमतें कम की जाएं या बोरियों का वजन 40 से 45 किलो किया जाए। कई किसानों ने कहा, किसान समृद्धि योजना का फायदा मिलने वाले किसानों की संख्या कम हुई क्योंकि सरकार ने बजट काम किया है। कई किसानों ने सरकार की योजनाओं की तारीफ की, लेकिन सरकार से किसानों की ओर ध्यान देने का आग्रह किया है। एमएसपी किसानों के लिए आज भी बड़ा मुद्दा है।
 
क्या नई टैक्स व्यवस्था में और सुधार देखने को मिलेंगे?
नई टैक्स व्यवस्था फिर से फोकस में है। केंद्रीय बजट 2020-21 में पुरानी टैक्स व्यवस्था के विकल्प के रूप में पेश की गई नई टैक्स व्यवस्था 1 अप्रैल, 2023 से एक डिफॉल्ट ऑप्शन बन गई है। अब विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि नई टैक्स व्यवस्था को अपनाने के लिए एक और मौका मिल सकता है। विशेष रूप से पिछले साल सीतारमण ने उच्च आय वाले लोगों के लिए नई टैक्स व्यवस्था में अतिरिक्त शुल्क हटा दिया था और 50,000 रुपये की मानक कटौती की अनुमति दी थी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo