कारोबार

BRICS की अर्थव्यवस्था G7 देशों की संयुक्त जीडीपी के करीब पहुंच रही – Piyush Goyal

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

जोहानिसबर्ग। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि ब्रिक्स वैश्विक विकास की एक अहम ताकत है तथा पांच सदस्यीय इस समूह की अर्थव्यवस्था विनिर्माण प्रक्रिया में अहम बदलाव के साथ जी 7 देशों के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के करीब पहुंच रही हैं। वह ब्रिक्स विनिर्माण व्यापार सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

गोयल ने इस कार्यक्रम में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ हम किन चीजों का विनिर्माण करते हैं, हम कैसे विनिर्माण करते हैं, किसके लिए हम विनिर्माण करते हैं, उसमें 21 वीं सदी ने बहुत बड़ा बदलाव देखा है।’’ उन्होंने सम्मेलन में कहा, ‘‘ विनिर्माण व्यापार एवं उद्योग का एक अहम हिस्सा है और वह एक देश के विकास में अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो अर्थव्यवस्था में उसका वर्चस्व बना रहता है लेकिन हम किन चीजों का विनिर्माण करते हैं, कैसे हम विनिर्माण करते हैं, उसमें 21 वीं सदी ने बड़ा बदलाव देखा है।’’

यह सम्मेलन 15 वें ब्रिक्स सम्मेलन से पहले एक अहम कार्यक्रम है। बुधवार को 15वें ब्रिक्स सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता विविध विषयों पर चर्चा करेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button