उत्तर प्रदेश

भाजपा केजरीवाल को कुचलना चाहती है, दिल्ली और देश की जनता इसका जवाब देगी: आतिशी

 दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है और आम आदमी पार्टी (आप) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार लोकसभा चुनाव से पहले किसी राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ईडी एक भी सबूत पेश नहीं कर पायी है। यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केजरीवाल से कितना डरी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे जानते हैं कि केवल एक ही नेता उन्हें चुनौती दे सकता है इसलिए वे अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ को कुचलने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।’’ आतिशी ने कहा कि केजरीवाल एक विचारधारा, एक प्रेरणा हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा, ‘‘लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने अपनी आयकर विभाग की नौकरी छोड़ दी और सड़कों पर उतर आए।

आपने लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए कई केजरीवाल पैदा होंगे।’’ आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ईडी की हिरासत में केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है।

अब वह ईडी की हिरासत में हैं। केजरीवाल की सुरक्षा के लिए कौन जिम्मेदार होगा? ईडी कार्यालय में उनके लॉक-अप में कौन घुस रहा है? केंद्र को वहां उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब देना होगा। उन्होंने भाजपा पर केजरीवाल तथा विपक्षी नेताओं के खिलाफ ‘‘राजनीतिक षडयंत्र’’ रचने का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777