फ्लैश न्यूजभारत

खरमास से पहले तय हो सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, PM मोदी ने संघ, संगठन और CM की रिपोर्ट पर फाइनल किए नाम

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उप्र. भाजपा अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संघ, संगठन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व ने अध्यक्ष पद के संभावित नामों पर अंतिम सहमति बना दी है। संभावना जताई जा रही है कि खरमास शुरू होने से पहले ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी, ताकि संगठन को मिशन-2027 की तैयारियों में पूरी ऊर्जा के साथ उतारा जा सके। हालांकि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फैसला खरमास बाद होगा।

पार्टी के शीर्ष स्तर पर हुई हालिया बैठकों में कई दौर की चर्चा के बाद यह तय हुआ है कि प्रदेश अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए, जो सरकार और संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करे, सामाजिक समीकरणों को समझता हो और बूथ स्तर तक टीम को सक्रिय कर सके। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को और अधिक रणनीतिक, संतुलित और संवाद-आधारित नेतृत्व की आवश्यकता होगी।

पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से एक वरिष्ठ महिला नेता की मुलाकात को संगठनात्मक गलियारों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार महिला प्रदेश अध्यक्ष की संभावना को भी गंभीरता से परखा गया है। एक ओर भाजपा महिला सशक्तीकरण की राष्ट्रीय नीति को आगे बढ़ाना चाहती है, वहीं दूसरी ओर मिशन-2027 के लिए नए सामाजिक समीकरण गढ़ने में महिला नेतृत्व प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button