ऑटो

Royal Enfield की हंटर 350 बाइक की बिक्री दो लाख इकाई के पार हुई

नयी दिल्ली – मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड ने मंगलवार को कहा कि उसकी हंटर 350 मॉडल ने पेशकश के एक साल से भी कम समय में दो लाख इकाई की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

रॉयल एनफील्ड ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अगस्त 2022 में हंटर 350 मॉडल पेश किया था। इस मॉडल ने फरवरी 2023 में एक लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा छू लिया और इसके केवल पांच महीनों में अगली एक लाख इकाई की बिक्री दर्ज की।

रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने कहा, हमें गर्व है कि पेशकश के एक साल से भी कम समय में हंटर ने दुनिया भर में दो लाख से अधिक सवारियों को जोड़ लिया है।

सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी हंटर 350 की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने कहा कि भारत में हंटर 350 ने महानगरों के अलावा टियर-दो और टियर-तीन बाजारों में भी तेजी से मौजूदगी दर्ज कराई है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777