फ्लैश न्यूजभारत

BJP Leader Aparna Yadav ने आखिरकार तोड़ दी चुप्पी, पति Prateek Yadav ने किया था तलाक देने का ऐलान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सोशल मीडिया की एक पोस्ट ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। मामला उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव के वैवाहिक संबंधों से जुड़ा है। प्रतीक यादव द्वारा इंस्टाग्राम पर तलाक की घोषणा और पत्नी पर लगाए गए तीखे आरोपों के बाद यह विवाद निजी दायरे से निकलकर सार्वजनिक बहस का विषय बन गया है।

अपर्णा यादव ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहें। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि उनके लगातार सक्रिय रहने और अपने विचारों पर डटे रहने के कारण वे कुछ प्रभावशाली लोगों को असहज करती हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब आप दबाव में नहीं आते, तो बदनाम करने की कोशिश की जाती है। यह तरीका नया नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरे विवाद के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनकी पहचान हो चुकी है और सही समय आने पर सब कुछ सार्वजनिक किया जाएगा।

विवाद के बीच अपर्णा यादव के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी एक अहम बदलाव देखा गया। उनके सभी प्लेटफार्म पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिए गए। माना जा रहा है कि यह फैसला सोशल मीडिया टीम ने तनावपूर्ण माहौल और अनियंत्रित प्रतिक्रियाओं से बचने के लिए लिया। वहीं प्रतीक यादव के अकाउंट को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी रही। पहले अपर्णा यादव के भाई ने प्रतीक का अकाउंट हैक होने की बात कही, लेकिन बाद में उसी अकाउंट से एक और पोस्ट आने के बाद यह दावा कमजोर पड़ गया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button