उत्तर प्रदेशधार्मिक

बड़ा मंगल कल, आज आधी रात से बदलेगी यातायात व्यवस्था

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

शहर में बड़े मंगल पर प्रमुख मंदिरों व अन्य जगहों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नया एवं पुराना हनुमान मंदिर अलीगंज व हनुमान सेतु मंदिर पर मुख्य रूप से मेले का आयोजन होगा। इसलिए सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार रात मेला खत्म होने तक पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि ये व्यवस्था प्रत्येक बड़ा मंगल पर लागू रहेगी। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग पर एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सूचना देनी होगी।

यहां रहेगी रोक

– सीतापुर रोड से रोडवेज व सिटी बसें पुरनिया एवं डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से कपूरथला व आईटी चौराहा की तरफ।

– कैसरबाग व हजरतगंज की ओर से भारी वाहन सुभाष चौराहे से आईटी, कपूरथला की तरफ।

– कुर्सी रोड की ओर से विष्णुपुरी कालोनी व हीवेट पालीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की ओर।

– आईटी चौराहा से रोडवेज व सिटी बसें विवेकानंद पॉलीक्लीनिक निराला नगर से विवेकानंद ओवरब्रिज से कपूरथला होते हुए अलीगंज की तरफ।

– अलीगंज सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर।

– आईटी व निरालानगर से निरालानगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर।

– छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर।

– साईं मंदिर अलीगंज तिराहे की ओर से कपूरथला चौराहा की ओर।

– अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहा की ओर ।

– सुशीला देवी स्मृतिका से शालीमार कट से हनुमान सेतु की तरफ रोक रहेगी।

– आईटी चौराहा की तरफ से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

– क्लार्क अवध तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

– मोतीमहल तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं

– ये वाहन मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से टेढ़ी पुलिया, विकास नगर मोड़, रहीमनगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग होकर जाएंगे।

– ये वाहन सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाएं डालीगंज व पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होकर जा सकेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button