खेल-खिलाड़ी

मेरठ मावरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स का महामुकाबला आज

लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली गत उपविजेता मेरठ मावरिक्स यूपी टी-20 लीग में इस बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगी। लेकिन, खिताब जीतने को उसकी राह आसान नहीं दिखती। शनिवार को फाइनल में टीम का सामना कानपुर सुपरस्टार्स से होगा। कानपुर की टीम लगातार पांच मैच जीतकर शानदार फार्ममें है।

मेरठ मावरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी भी उनकी टीम पर भारी पड़ सकती है। रिंकू सिंह का चयन दलीप ट्रॉफी के लिए भारत बी टीम में किया गया है। वहीं, बारिश का असर आज होने वाले फाइनल में पड़ सकता है। लेकिन बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम वाला इकाना स्टेडियम इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777