
भारत स्काउट गाइड एक्टिविटी का यूपी में नहीं होगा संचालन
उत्तर प्रदेश में अब भारत स्काउड गाइड से जुड़ी एक्टिविटी का संचालन नहीं किया जायेगा। यदि इसका संचालन किया भी जाता है इस संस्था से जुड़े हजारो सदस्यों की ओर से विरोध किया जायेगा।
बिना चुनाव के संस्था का मुख्यायुक्त चुने जाने से शिक्षक और शिक्षा विभाग में अधिकारियों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी मोर्चो खोल दिया है।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मौजूदा मुख्यायुक्त का चयन गलत तरीके से किया गया है। जबकि चुनाव कराये जाने की तैयारी थी।
लेकिन मुख्यायुक्त पद पर गलत तरह से काबिज डॉ प्रभात कुमार की मनमानी के चलते आज संस्था का वजूद खतरे में हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता डॉ आरपी मिश्रा का कहना है कि शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों सहित हजारों सदस्य अब डॉ प्रभात कुमार का बहिष्कार करेंगे।
मुख्यायुक्त चुनाव में खुली धांधली का आरोप लगाते हुए शिक्षक संघ ने केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से इसकी शिकायत कर संस्था को बचाने की अपील की है।
सभी संगठन एक मंच पर, मोर्चा गठित
इस संबंध में सभी शिक्षक संगठन सोमवार को एक मंच पर आ गये हैँ। ये मोर्चा तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक भारत स्काउट गाइड संस्था के लिए मुख्यायुक्त पद के लिए लीगली चुनाव नहीं हो जाता है।
इस मोर्चा के तहत प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक निवास शुक्ल की अध्यक्षता में सेन्टीनियल इण्टर कालेज, गोलागंज की एक बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें शिक्षक सगठनों – माध्यमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट), राजकीय शिक्षक संघ, उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।