खबरविशेष

Begum Akhtar के जन्मदिन पर दी डूडल ने श्रद्धांजलि दी

Begum Akhtar ‘‘मल्लिका-ए-गजल’’  के 103वें जन्मदिन पर सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें  श्रद्धांजलि दी। Begum Akhtar का जन्म सात अक्तूबर 1914 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ था। डूडल में Begum Akhtar हाथ में सितार पकड़े नजर आ रही हैं।
दादरा, ठुमरी और गजल में महारत हासिल करने वाली बेगम अख्तर ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ के अलावा ‘पद्म श्री’ से भी सम्मानित थीं। उन्हें मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ भी दिया गया था। ‘नसीब का चक्कर’, ‘द म्यूजिक रूम’, ‘रोटी’, ‘दाना-पानी’, ‘एहसान’ आदि कई फिल्मों के गीतों को उन्होंने अपनी आवाज दी।
उन्होंने कई नाटकों और फिल्मों में अभिनय भी किया। वर्ष 1945 में उन्होंने इश्तिआक अहमद अब्बासी से शादी की थी। वह पेशे से वकील थे। गायिका का निधन 60 वर्ष की उम्र में 30 अक्तूबर 1974 को हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777