फ्लैश न्यूज

प्रदेश में नए युग का आगाज,5वीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी..15 लाख करोड़ निवेश से शुरू होंगी 16 हजार से अधिक परियोजनाएं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

योगी सरकार अगले महीने पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी में जुट गई है। अबतक के समारोहों में 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश वाली 16 हजार से अधिक परियोजनाओं का भूमिपूजन हो चुका है। यह निवेश के नए युग का आगाज है। एमओयू से ग्राउंड ब्रेकिंग तक ऐतिहासिक प्रगति और रिकॉर्ड निवेश से यहां औद्योगिक आधार बेहद मजबूत हुआ है। कभी निवेशकों के लिए अविश्वसनीय माना जाने वाला प्रदेश आज देश का सबसे भरोसेमंद और आकर्षक निवेश गंतव्य बनकर उभरा है।

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि विकास का यह मॉडल केवल पश्चिमी यूपी तक सीमित नहीं रहा। बुंदेलखंड, पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में औद्योगिक पार्कों और निवेश परियोजनाओं ने क्षेत्रीय संतुलन को मजबूती दी है। यूपी दिवस के अवसर पर यह साफ है कि प्रदेश अब बीते कल की चुनौतियों में नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाओं में जी रहा है। मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, सख्त प्रशासन और स्पष्ट विजन के साथ प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को तैयार है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button