खेल-खिलाड़ी

शुभमन गिल की चोट को लेकर BCCI का बड़ा बयान, क्या दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे कप्तान?

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल की चोट ने फैंस को चिंता में डाल रखा है। कोलकाता के पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ने वाले गिल को अस्पताल ले जाना पड़ा था। लेकिन अब BCCI ने उनकी स्थिति पर अपडेट देते हुए राहत भरी खबर दी है। गिल 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे, हालांकि दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

BCCI के आधिकारिक बयान के मुताबिक, “टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को पहले टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में गर्दन में चोट लगी। दिन समाप्ति के बाद उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी निगरानी की गई। अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।” बयान में यह भी जोड़ा गया कि अस्पताल में मिले इलाज का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। BCCI की मेडिकल यूनिट लगातार उनकी सेहत पर नजर रखेगी और गुवाहाटी पहुंचने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button