खेल-खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर पर BCCI का एक्शन, लगाया मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर यहां यूपी वारियर्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिए मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना यूपी की पारी के 19वें ओवर की है जब अंपायर अजितेष अर्गल ने हरमनप्रीत से कहा कि धीमी ओवरगति के कारण आखिरी ओवर में सिर्फ तीन फील्डर सर्कल के बाहर रह सकते है। इससे खफा हरमनप्रीत ने अंपायर से संक्षिप्त बहस की और उनकी साथ एमेलिया केर भी इसमें जुड़ गई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777