खेल-खिलाड़ी

बीसीसीआई ने जारी की केंद्रीय अनुबंध की सूची, श्रेयस और किशन की हुई वापसी, कई चौंकान वाले नाम भी शामिल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारत के टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सोमवार को जारी की गई अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष श्रेणी में बरकरार रखा गया है जबकि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने इस सूची में वापसी की है।

बीसीसीआई ने इस बार 34 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है। इनमें रोहित और कोहली के साथ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी ए प्लस श्रेणी में रखा गया है जिसकी सालाना रिटेनरशिप फीस सात करोड रुपए है।भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के नायक अय्यर की अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में वापसी हुई है। उन्हें ग्रुप बी में शामिल किया गया है, जिसकी सालाना रिटेनरशिप फीस तीन करोड़ रुपये है। पिछले सत्र में कथित तौर पर आईपीएल के लिए घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने के कारण अय्यर को बाहर कर दिया गया था।

विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को भी इसी कारण से सूची से हटा दिया गया था। उनकी अब श्रेणी सी में वापसी हुई है जिसकी सालाना रिटेनरशिप फीस एक करोड़ रुपये है। ऋषभ पंत, जिन्हें 2023-24 सत्र के दौरान ग्रुप बी में खिसका दिया गया था, उन्हें सन्यास ले चुके रविचंद्रन अश्विन के स्थान पर ए श्रेणी में वापस रखा गया है। श्रेणी ए में सालाना पांच करोड़ रुपये की रिटेनरशिप फीस मिलती है।

श्रेणी सी में खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या, कुल मिलाकर 19 है, जिसमें हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा और नितीश कुमार रेड्डी के रूप में चार नए खिलाड़ी शामिल हैं। एक बड़ा नाम जो सूची में जगह नहीं बना पाया वह मुंबई का ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर है जिन्होंने भारत की तरफ से अपना अंतिम मैच वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में खेला था। तेज गेंदबाज आवेश खान, विकेटकीपर बल्लेबाज कोना भरत और जितेश शर्मा को सूची से बाहर कर दिया गया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button