
उत्तर प्रदेशधार्मिक
श्री काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, घाटों पर बैरिकेडिंग
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
वाराणसी। सावन माह के अंतिम सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। बाबा के जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। अधिकारियों ने कतार में खड़े भक्तों पर पुष्प वर्षा की। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कांवड़ मार्ग और श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को जलमग्न घाट क्षेत्रों में प्रवेश से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और चेतावनी संदेश बोर्ड लगाए गए हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



