उत्तर प्रदेशभारत

शिया पीजी कॉलेज में चलाया गया नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा शिया पीजी कॉलेज में नशा मुक्त भारत विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में शिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस आर बाकरी उपस्थित रहे।

उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को नशे से मुक्त करने में एनसीसी कैडेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है, नशा रसायनिक रूप से किस प्रकार हमारे शरीर पर प्रतिक्रिया करता है इसको विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम का संयोजन फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. अर्चना सिंह ने किया। उन्होंने फ्लाइट कैडेट्स को प्रेरित किया कि वे नशे से दूर रहे और स्वंय को सकारात्मक दृष्टिकोण से युक्त रखें तभी वे समाज में नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों की मदद कर पायेंगे। 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के JWO एमएस रहमान व कॉपल एमएम सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम मे फ्लाइट कैडेट्स ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button