खेल-खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर एमसीजी में मैच खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ पर 11 से 15 मार्च 2027 तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में दिन रात्रि टेस्ट मैच खेलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को घोषणा की कि यह ऐतिहासिक मैच एमसीजी में पुरुष टीमों के बीच होने वाला पहला दिन रात्रि मैच होगा। इस ऐतिहासिक स्टेडियम में ही 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इन दोनों टीमों के बीच 1977 में शताब्दी टेस्ट मैच भी एमसीजी पर आयोजित किया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों मैच में 45 रन के समान अंतर से जीत हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777