फ्लैश न्यूज

सदन की कार्यवाही के निर्बाध संचालन हेतु सभी दलों के सहयोग का आश्वासन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने विधान सभा के मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। आज यहां विधान भवन में आहूत एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा की सभी के सहयोग से ही सदन चलता है। तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापरक संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा नेता सदन योगी आदित्यनाथ जी ने सत्र के सुचारु संचालन में सत्ता पक्ष के पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सदन जनाकांक्षाओं को रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना के कार्यकाल में विगत सवा वर्षों से उत्तर प्रदेश विधानसभा नवाचार के लिए जानी जा रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा में जितनी समृद्ध चर्चाएं हुई हैं, वे देश भर की विधानसभाओं के लिए प्रेरणा बनी है। इसे देश ने सराहा है। सदन में एक दिन केवल महिला सदस्यों के लिए नियत किया गया। आज विधान भवन में डिजिटल काॅरिडोर का उद्घाटन किया गया है। इसके माध्यम से जनता को विधानसभा के इतिहास और वर्तमान में किए जा रहे जनहित के कार्यक्रमों, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को जानने का अवसर प्राप्त होगा। यह एक अच्छा प्रयास है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button