खेल-खिलाड़ी

Asian Games 2026: मनु भाकर का गोल्ड का सपना टूटा, टॉप 3 में नहीं बना पाईं जगह, कबड्डी में भारत की शानदार जीत

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार शूटर मनु भाकर से 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन फाइनल में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मनु भाकर 181.1 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। शुरुआत से ही वह अपनी लय में नजर नहीं आईं और एलिमिनेशन राउंड में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

मनु भाकर फाइनल में पांचवें स्थान पर

10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में कोरिया की Choo Gaeun ने 184.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। चीन की Jiang Ranxin 182.0 अंक के साथ दूसरे और ताइवान की Cheng Yen Ching 181.9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

मनु भाकर ने क्वालिफाइंग राउंड में तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। क्वालिफिकेशन के शुरुआती दौर में उनका प्रदर्शन साधारण रहा, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की और मेडल इवेंट में पहुंचने में कामयाब रहीं। हालांकि, फाइनल में वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं।

शूटिंग टीम इवेंट में भी मेडल से चूका भारत

शूटिंग के टीम इवेंट में भी भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। भारत की टीम संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रही और पदक जीतने से चूक गई।

कबड्डी में भारत की धमाकेदार जीत

एशियन गेम्स में बुधवार को भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-23 से हराया। मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। पूरे मैच के दौरान भारत कभी पीछे नहीं रहा और अंत तक दबदबा कायम रखते हुए जीत दर्ज की।

इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को 42-21 से हराया था।

अब मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद

बुधवार को भारत की नजरें स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पर भी रहेंगी। वह 49 किलोग्राम भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। उनसे पदक की उम्मीद की जा रही है।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने जीता था। भारतीय टीम ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

खबर लिखे जाने तक भारत के खाते में कुल 9 पदक (4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज) बताए गए हैं और पदक तालिका में भारत 8वें स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777