कारोबार

बाजार खुलते ही हुए गुलजार….सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, इस शेयर में आये उछाल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234.42 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 84,797.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 56.10 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,966.15 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे।

दूसरी ओर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, पावरग्रिड और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे। व्यापक एशियाई शेयर बाजार मोटे तौर पर नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मोटे तौर पर गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,968.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 8,461.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button