
उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
ADTC के लिए ऑनलाइन होंगे आवेदन, 10 लाख की आबादी पर स्थापित होगा एक प्रशिक्षण केन्द्र
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और प्रशिक्षित चालकों को ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में नए प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केन्द्र (एडीटीसी) खोले जाएंगे। आटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का नए सेंटर शुरू के लिए आवेदन प्रक्रिया को अब ऑनलाइन किया जाएगा। यह जानकारी परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी।
परिवहन मंत्री ने बुधवार को बताया कि वाहन के चालन प्रशिक्षण को वैज्ञानिक, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा केंद्रीय मोटरयान नियमावली, 1989 में संशोधन किए गए हैं। उक्त क्रम में प्रत्यायन प्राप्त चालन प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना एवं उनके क्रियान्वयन के लिए नए प्रावधान जोड़े गए हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



