उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

7466 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पहली बार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती 15 अलग-अलग विषयों के लिए होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in के जरिए से आवेदन कर सकते हैं। इस बार पहली बार चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) और मुख्य परीक्षा शामिल की गई है।

कुल 7466 पदों में से 4860 पद पुरुष वर्ग, 2525 पद महिला वर्ग और 81 पद दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिए आरक्षित हैं। आयोग ने बताया कि आवश्यकता और परिस्थितियों के आधार पर पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

आयु सीमा और योग्यता  

आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

OTR अनिवार्य  

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने OTR पूरा नहीं किया होगा, उनके आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। इसलिए आवेदन से पहले OTR पूरा करना जरूरी है।

पहले भी मार्च 2018 में 10768 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, लेकिन अर्हता विवाद के कारण चयन प्रक्रिया में देरी हुई। इस बार प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा लागू की गई है।

आवेदन प्रक्रिया  

1. आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. पहली बार आवेदन करने वाले OTR पूरा करें।
3. एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
4. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करें और उसका बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button