भारत

अनंत सिंह ने बदला नीतीश कुमार पर दिया बयान, बोले- हमारे नौ लोगों की हुई थी हत्या

शशिभूषण कुंवर/ पटना। सुबह कहा- जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नौ मर्डर कराए, शाम को जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपना बदला बयान; बोले- हमारे नौ लोगों की हत्या हुई थी। मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार दोपहर में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए अपने सनसनीखेज बयान को  शाम होते-होते सुधार लिया। सुबह उन्होंने दावा किया था कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे और इधर-उधर घूमा करते थे, तब उन्होंने उनके लिए नौ मर्डर कराए थे। हालांकि, शाम को जब फिर मीडिया के सामने आये और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सरकार से अलग हुए , तब उनके नौ लोगों की हत्या हो गई थी। अनंत सिंह के दोनों बयानों में अंतर सामने आने के बाद बिहार की सियासत में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। सुबह के बयान में उन्होंने नौ हत्याएं कराने की बात कही थी, जबकि शाम को उन्होंने अपने लोगों की हत्या होने का दावा किया।

विधायक ने कहा कि जब लालू प्रसाद और नीतीश कुमार साथ में थे।  नीतीश कुमार ने जब लालू प्रसाद का साथ  छोड़ा और उनसे मदद मांगने के लिए  वर्तमान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह के साथ मुझसे मिलने आए थे। मैंने उनको तब से लगातार मदद किया। इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा। लालू-राबड़ी के शासनकाल में उनके नौ लोगों की हत्या करा दी गयी। उस वक्त उनको भी गोली लगी । उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए और पार्टी के लिए उन्होंने जितना किया उतना कोई नहीं कर सकता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777