उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी, विवाह पंजीकरण प्रक्रिया आसान, सिख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख के नेतृत्व में सिख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। राज्य कैबिनेट द्वारा ‘आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली-2026 (आनंद कारज)’ को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति प्रतिनिधिमंडल ने आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल के दिलप्रीत सिंह ‘डीपी’ ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के सिख समुदाय के लिए ऐतिहासिक है। इससे सिख धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न होने वाले विवाहों के पंजीकरण की प्रक्रिया आसान होगी और समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सकेगी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए सिख समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रदेश के सिख समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों की भावनाओं और परंपराओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल में लखविंदरपाल सिंह, रणवीर सिंह कलसी, सुरिंदरपाल सिंह बख्शी, गुरबाज सिंह, परविंदर सिंह, निर्मल सिंह, हरविंदर सिंह लार्ड, हरपाल सिंह और गुरविंदर सिंह छाबड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button