
फ्लैश न्यूजभारत
Amit Shah ने पूर्व राष्ट्रपति Pranab Mukherjee की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि संविधान की उनकी गहरी समझ ने सार्वजनिक पदों पर उनके कार्यकाल को परिभाषित किया।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए अपने संदेश में शाह ने कहा, ‘‘भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। जनसेवा के प्रति समर्पित नेता मुखर्जी की संविधान की गहरी समझ ने सार्वजनिक पदों पर उनके कार्यकाल को परिभाषित किया।
उनका जीवन और कार्य हमारी लोकतांत्रिक यात्रा को प्रेरित करते रहेंगे। मुखर्जी ने 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा की। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने भारत सरकार में कई मंत्री पद भी संभाले।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



